Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Antaryami Gurudev Ji Ki Leela Bhakti Satsang.

27 जुलाई 20232 मिनट में पढ़ें
https://youtu.be/f89reCNc6_o

मेरे "गुरुदेव"
मुखाकृतियां बहुत सी मेरी बंद आंखे देखती है
वो मुस्कुराती है….
जो कभी अजनबी थे
आज मेरे, अपने हैं
रिश्तो की परिभाषा से दूर
है हर एहसास के समीप
कुछ बंधे हैं नेह की डोर से
इस ओर से उस छोर तक इन सभी के लिए मेरे छोटे-छोटे कर रोज करते है, प्रार्थना जाता नहीं मै प्रभु के द्वार मंदिर, मस्जिद, शिवाला, गुरुद्वार मेरा प्रभु मेरे कर्मठ कर में है
पूरी दुनिया मेरे प्रभु के कर में है क्यों ढूंढ़ उसे दर-दर मैं जो स्वयं हर दर मे है और.
प्रार्थना से जुड़ा हर कर मेरे प्रभु का ही तो दर है जोड़ प्रार्थना से अपना कर सभी को दिल से अपनाकर हरले हर कर का दर्द कर, तू कर, कुछ एसा कर प्रभु ! वह असर भर मेरे कर मे एसी प्रार्थना करता है मेरा कर …🙏🏻
हम कहते हैं कि संतों को स्वर्ग भेजा जाता है और पापियों को नर्क । यह बात बिलकुल गलत है। संतों को स्वर्ग नहीं भेजा जाता - संत तो जहां होते हैं वहां स्वर्ग होता है। और पापियों को नर्क नहीं भेजा जाता -पापी जहां होते हैं वहीं नर्क होता है। भेजने की जरूरत ही नहीं पड़ती। वे खुद ही अपना नर्क और अपना स्वर्ग बना लेते हैं।
परमहंस प्यारे🙏🏻
हमको मन की शक्ति देना
मन विजयी करें दूसरों की जय से पहले
खुद को जय करें
भेद भाव अपने दिल से साफ कर सकें दोस्तों से भूल हो तो माफ कर सकें झूठ से बचे रहें, सच का दम मरें। दूसरों.
मुश्किलें पड़ें तो हम पर इतना कर्म कर
साथ दें तो धर्म का चलें तो धर्म पर
खुद पे हौसला रहे बदी से न डरें दूसरों..
आरम्भ, मध्य और अंत में भी
हर कार्य मेरा एक पूजा बन जाए
आपही की हर हर रूप में, स्वीकारें उसे मुस्कुराते हुए आपही हे प्रभो! स्वीकारें उसे मुस्कुराते हुए आपही मनके गुणदोष आपको ही समर्पित आप पावन करें अब ये जीवन सदासे से आपही को अर्पित 🙏🏻

शालिनी साही
सेल्फ अवेकनिंग मिशन

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट