शीतकालीन सेवा अभियान 2026: इस सर्दी कंबल, गर्म वस्त्र और गर्म चाय से बाँटें प्रेम की गर्माहट
🙏 जय सच्चिदानंद जी।
ॐ श्री परमहंसाय नमः। सर्दी आ गई है। फुटपाथ पर, स्टेशन पर, मंदिरों और बाज़ारों के बाहर कई लोग पतले कपड़ों में रात गुज़ारते हैं। Self Awakening Mission इस सर्दी शीतकालीन सेवा अभियान शुरू कर रहा है: जरूरतमंद लोगों तक गर्म चाय, कंबल और गर्म वस्त्र पहुँचाकर सेवा का संकल्प।
👉 आप भी साथ आइए: 🤝 सेवा से जुड़िए (Volunteer Registration)

इस सर्दी, बाँटें सेवा और प्रेम की गर्माहट
एक कंबल किसी की पूरी रात बदल सकता है। एक कप गर्म चाय किसी ठिठुरते हाथ को कुछ पल का सुकून दे सकती है। यही इस अभियान का भाव है: किसी को ठंड में अकेला न छोड़ें।
शीतकालीन सेवा में क्या-क्या बाँट सकते हैं
- ☕ चाय-रस्क
- 🥟 चाय-समोसा
- 🛏️ कंबल वितरण
- 🧦 गर्म मोजे
- 🧥 स्वेटर एवं जैकेट
- 🧣 टोपी एवं शॉल
छोटी सेवा भी बड़ी है। दस कप चाय से शुरू कीजिए, या अपने मोहल्ले से पुराने पर साफ़ गर्म कपड़े इकट्ठे कीजिए।
अपने क्षेत्र में सेवा का आयोजन कैसे करें
- अपने आसपास देखिए: स्टेशन, बस अड्डा, मंदिर, अस्पताल के बाहर या फुटपाथ, जहाँ लोग ठंड में रहते हैं।
- परिवार, दोस्तों या पड़ोसियों के साथ तय कीजिए कि क्या बाँटेंगे: चाय, कंबल या गर्म कपड़े।
- सेवा के समय SAM का बैनर लगाइए।
- सेवा की तस्वीरें और वीडियो साझा कीजिए, ताकि और लोग प्रेरित हों। आपकी सेवा website पर सेवा रिपोर्ट के रूप में भी आ सकती है।
- पहली बार कर रहे हैं? नीचे दिए नंबर पर बात कीजिए, पूरी मदद मिलेगी।
संपर्क करें
- 📞 आरती टंडन जी: 98990 50574
- 📞 ऋचा अरोड़ा जी: 93102 53361
🤝 Volunteer Registration: सेवा से जुड़िए
सहयोग करना चाहें
कंबल और गर्म वस्त्रों के लिए Trust के UPI से सीधे सहयोग कर सकते हैं:
🙏 UPI से सीधे सहयोग करें
Self Awakening Mission Trust By Sanjiv Malik
UPI ID: selfawakeningmission.ibz1@icici
Computer पर हैं तो phone के किसी भी UPI app (GPay, PhonePe, Paytm, BHIM) से QR scan करें। अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई भी राशि।
📸 सहयोग के बाद screenshot WhatsApp पर ज़रूर भेजें, ताकि हम आपका धन्यवाद कर सकें और सेवा की जानकारी दे सकें:
सेवा ही साधना है
सर्दी की सेवा हमें याद दिलाती है कि सच्ची साधना केवल ध्यान में बैठना नहीं, बल्कि किसी ठिठुरते इंसान तक गर्माहट पहुँचाना भी है। इस सर्दी, आइए हम सब मिलकर प्रेम की यह गर्माहट हर जरूरतमंद तक पहुँचाएँ।
शीतकालीन सेवा: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शीतकालीन सेवा अभियान से कैसे जुड़ें?
Self Awakening Mission के Volunteer Registration फ़ॉर्म में अपना नाम, शहर और सेवा चुनिए, या ऊपर दिए नंबर पर संपर्क कीजिए।
सर्दियों में जरूरतमंदों की मदद कैसे करें?
गर्म चाय-रस्क या चाय-समोसा बाँटिए, कंबल, गर्म मोजे, स्वेटर-जैकेट, टोपी और शॉल दीजिए। अपने ही क्षेत्र से शुरुआत कीजिए।
क्या मैं अपने शहर में खुद सेवा कर सकता/सकती हूँ?
हाँ। अपने क्षेत्र में सेवा का आयोजन कीजिए, SAM का बैनर लगाइए और तस्वीरें व वीडियो साझा कीजिए।
🙏 सेवा ही साधना है।