Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
जीवन

Antim Satya Kya hai?

8 मार्च 20242 मिनट में पढ़ें
https://youtu.be/RaE8ZT_ckvg?si=0FViLZEjQCZdk8Q8

इस पृथ्वी पर का अंतिम सत्य है मौत। अपने शरीर सहित सभी चीजों का नष्ट होना, बनना और बिगड़ना।

इस पृथ्वी पर का अंतिम सत्य है एक दिन मनुष्य को मौत के अधीन होना है, आग के हवाले होना है।

यहां का अंतिम सत्य है जो जन्म लेगा एक दिन उसकी मृत्यु होना तय है।

इस पृथ्वी पर का अंतिम सत्य यह है कि, आत्मा अमर है और शरीर है मरणधर्मा।

यहां का अंतिम सत्य यह है कि दौड़ तो सब लगा रहें हैं सुबह से शाम तक, लेकीन जाना कहां है बहुत कम लोग जानते हैं।

इस धरती पर का सत्य यह है कि, लोग हमसे प्रेम नहीं करते, लोग हमारे रुतबे को, रुपए पैसों को, चार दिन के, हाड़-मांस के देह के रुप सौंदर्य को प्रेम करते हैं।

यहां का सत्य यह है कि लोग नश्वर, क्षुद्र चीजों को जमा करने में पूरा जीवन बीता देते हैं। जो जीवन उन्हें चौरासी लाख योनियों में दुःख झेलने के बाद मिला हुआ था।

यहां का अंतिम सत्य यह है कि लोग सारा जीवन जो उन्हें आत्मकल्याण के लिए मिला हुआ था, चीजों को बटोरने में लगाते हैं, और अंत में साथ उनके अच्छे बुरे कर्मों के सीवा कुछ भी नहीं जाता। अपना खुद का शरीर तक नहीं।

शरीर का मृत्यु अटल है, कितना भी जमा करो सब चीजों का छूट जाना अटल है।

अंतिम सत्य यह है कि शरीर भाड़े का घर है, और कुछ ही सालों के लिए किराए पर मिला हुआ है।

अंतिम सत्य यह है कि जींस देह को हम घंटों सजाते संवारते हैं वह केवल मिट्टी का, अन्न का एक ढ़ेर है और कुछ भी नहीं।

अंतिम सत्य यह है कि एक परमात्मा के सीवा हमारा यहां कोई नहीं।

इस धरती पर का सत्य यह है कि लोगों की इच्छा होती है सुखी होने की, लेकिन लोग दुःख पैदा करने वाली चीजों की मांग करते हैं।

इस धरती पर का सत्य यह है कि हजारों लोगों में से कुछ लोगों को छोड़ बाकी सभी लोगों को गुरु से या ईश्वर से कोई लेना-देना नहीं होता, लोग मंदिरों में या गुरु दरबार में चीजें मांगने जाते हैं, ईश्वर या गुरु के लिए नहीं।

अंतिम सत्य यह है कि हर मनुष्य सुख की तलाश में बाहर भटक रहा है, जब की वह खुद सुखस्वरूप है।

अंतिम सत्य यह है कि हर मनुष्य सुकुन और शांति पाना चाहता है, और उसे बाहर ढुंढता है, जो सुख और शांति उसके भीतर पहले से ही मौजूद हैं।

अंतिम सत्य यह है कि यहां सत्य केवल आत्मा है, आत्मज्ञान है, और बाकी सब असत्य।
धन्यवाद!

self awakening missionSanjiv Malik Life CoachmeditationSpiritualityInner peaceSelf-improvementInner strength

जीवन में और पढ़ें

सारे लेख

ओडिशा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में Self Awakening Mission का Student Development Program, 57 लोगों की सहभागिता

ओडिशा, 2 अक्टूबर 2026: Self Awakening Mission की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में students और staff के लिए एक Student Development and Positive Affirmations Program आयोजित किया गया। Programme में 48 students और 9…

11 अक्टूबर 20264 मिनट

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में ‘स्माइलिंग योगी’ सत्र, महिलाओं को सकारात्मक जीवन और शुक्राना का संदेश

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में Smiling Yogi Session, महिलाओं के आत्मविकास और सकारात्मक सोच पर जोर बहादुरपुर, 9 अगस्त 2026: महिलाओं के आत्मविकास, सकारात्मक सोच और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Self…

14 अगस्त 20266 मिनट

Rashte kabhi khatm nahi hote (Motivational Story)

​हिमाचल के एक छोटे से गाँव में रहने वाले विक्रम का बचपन से एक ही सपना था—दुनिया की

8 जुलाई 20263 मिनट