Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें

चांदपुर, सपेरा बस्ती में कढ़ी-चावल के लंगर प्रसाद की सेवा

12 अक्टूबर 20261 मिनट में पढ़ेंचांदपुर, सपेरा बस्ती
चांदपुर, सपेरा बस्ती में लंगर सेवा: पेड़ के नीचे Self Awakening Mission का बैनर, कढ़ी-चावल परोसते सेवादार और प्रसाद खाते बच्चे

🙏 जय सच्चिदानंद जी 🙏

श्री गुरु महाराज जी की कृपा एवं संजीव सर के आशीर्वाद से दिनांक 12 अक्टूबर को चांदपुर, सपेरा बस्ती में कढ़ी-चावल के लंगर प्रसाद की सेवा की गई।

सभी ने प्रसाद ग्रहण कर बहुत खुशी व्यक्त की। इस सेवा में हमारे सभी SAM वॉलंटियर्स, अनिता जी, रिंकू जी एवं अन्य सभी सहभागियों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। सभी सेवाभावी सदस्यों का हृदय से धन्यवाद। 🙏

श्री गुरु महाराज जी की कृपा से इसी प्रकार हर बस्ती में लंगर सेवा निरंतर होती रहे और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सेवा एवं प्रेम पहुँचता रहे, ऐसी श्रीचरणों में प्रार्थना है। 🙏

आप सभी से विनम्र निवेदन है कि लंगर सेवा के लिए दान देकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। आपका छोटा-सा योगदान भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। 🙏

सेवा ही सच्ची भक्ति है।

सेवा श्री गुरु चरणों में समर्पित। 🙏

💐 हमारा साथ देने के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद। 💐

लंगर सेवाकढ़ी-चावल लंगरचांदपुरसपेरा बस्तीLangar SewaChandpurFree food for poorSelf Awakening Mission