Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Do challenges make a person stronger?

21 सितंबर 20231 मिनट में पढ़ें

निश्चित ही चुनौतियां व्यक्ति को दृढ़ बनाती हैं। अगर चुनौती ना हो तो जीवन में कोई रस भी नही रहेगा। जीवन की सभी उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही मिलती है। जीवन में सभी चीजों के दो पहलू होते है एक सकारात्मक दूसरा नकारात्मक, इन दोनो परिस्थितियों का आना जाना लगा रहता है। किसी एक के सहारे जीवन नही चलता, अगर जीवन है तो मृत्यु भी है, सुख है तो दुख भी है। और इन विपरीत परिस्थितियों में लड़ने की ताकत हमें इन्ही चुनौतियों से मिलती है।

जैसे एक पक्षी अपने छोटे बच्चों को कुछ समय घोंसले में रहने के बाद गिरा देता है, पर उसी संघर्ष में चिड़िया के बच्चे अपने पंखों को फैलाते हैं, और उसमे ताकत पैदा होती है, उड़ने की। उसी प्रकार कुम्हार घड़े को सुंदर रूप देता है फिर आग में उसे तपाया जाता है, तभी वह मजबूत बनता है, वरना कच्चा घड़ा किसी काम का नही होता।

तो हर विपरित परिस्थितियों में इंसान या कोई भी जीव मजबूत ही बनता है, यह उसकी सहनशक्ति को बढ़ा देती है। यह उसके अंदर की सोई हुई शक्ति को जगाती है, जैसे कोई व्यक्ति यदि नदी में गिर जाए तो वह छटपटाने लगता है और अगर उसने पूरी ताकत से हाथ पैर मार लिए तो वह तैर कर बाहर भी आ सकता है। ठीक ऐसे ही हमारी सोई हुई शक्तियों को जगाने चुनौतियों को भगवान हमारे जीवन में भेजते हैं। जो जितना चुनौतियों का सामना करता है वह उतना ही आगे बढ़ता है मजबूती के साथ।

आप अपने आस पास ही देख लीजिए जो भी जीवन में किसी ऊंचे मुकाम पर पहुंचा है, उसने ठोकरें बहुत खाई हैं, बहुत संघर्ष किया होगा उसने, निश्चित ही। इसलिए हमें चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए और उसे अवसर मानकर स्वीकार करना चाहिए।

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट