Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

duaaon ka kya mahtaw hita hai?

12 अगस्त 20231 मिनट में पढ़ें
answers to spiritual questions

प्रश्न– दुआओं का क्या महत्व होता है?

उत्तर– प्रार्थना या दुआओं का जीवन में बहुत ज्यादा महत्व है, क्योंकि इंसान अपनी सीमाओं से बंधा हुआ है, और जब परिस्थितियां उसे अपने बस से बाहर की लगने लगती है, तो उसे सिर्फ प्रार्थना का ही सहारा नजर आता है। क्योंकि प्रार्थना वह शक्ति है जिससे हम परमात्मा से जुड़ जाते हैं, और उसे अपनी बात हम कह देते हैं। साथ ही खुद की दीनता को महसूस करते हुए, हम बस उसी परमात्मा पर पूरी तरह खुद को सौंप देते हैं। इस तरह जब हम समर्पित हो जाते हैं तो, हमारी सब परेशानियों का जिम्मा परमात्मा खुद ले लेते हैं। और हमारे बस में जो चीजें नहीं है, वह ईश्वरीय कृपा से बहुत आसानी से ठीक हो जाती हैं।

दुआओं से हमारे भीतर एक आत्म विश्वास पैदा होता है, कि कोई सर्वशक्तिमान है, जो मुझे सम्हाल लेगा। और उस पर भरोसा कभी टूटता नही, वह टूटने नही देता, क्योंकि अपने शरणागत की लाज परमात्मा हर हॉल में रखते हैं। प्रार्थना असंभव को संभव बना देती है, ऐसा कोई कार्य नहीं जो प्रार्थना से संभव ना हो सके। चमत्कारिक रूप से यह आपके जीवन में काम करता है, केवल जरूरत है तो पूरी श्रद्धा, समर्पण और विश्वास की।

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट