गुरु दीक्षा लेना क्यों जरुरी है?
गुरु कृपा कैसे काम करती हैं?🤷♀️
एक बार जब आप अपने इष्ट गुरु के साथ लीन हो जाते हैं उसके बाद आपके जीवन में प्राइवेसी जैसी कोई चीज नहीं रह जाती ।आप गुरुदेव के साथ बैठकर खासकर उनसे जब गुरु दीक्षा ले ली। उसके बाद ऐसा कुछ भी नहीं जो यह चालू है ,या नहीं यह चालू है, हर समय चालू है बस इतना है कि आपके पास से उम्मीद कर रहे हैं कि वह आपके प्लैन पूरे कर दे। आपकी सारी इच्छाएं पूरे कर दें यह आपके मामूली प्लान को पूरा करने के लिए नहीं है क्योंकि हमारी इच्छाएं हर रोज बदलती रहती है ।जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर हमने कई कई बार सोचा है बस यही चाहिए ,और अगले ही पल हम अपना फैसला बदल लेते हैं तो कृपा एक गुरु की कृपा हमारी इच्छा पूर्ण करने के लिए तैयार नहीं है तैयार की गई है गुरु की कृपा जीवन का प्लान पूरा करने के लिए तैयार की गई है। हम जो जीवन का एक टुकड़ा है उस जीवन के प्लान को पूरा करना जीवन को इसकी संपूर्णता तक लाना ।
ना कि आपके तत्काल इच्छा को पूरा करना कि आप लंबी छुट्टी पर जाना चाहते हैं गुरुदेव आप मेरी मदद क्यों नहीं कर रहे हैं, यह उसके लिए नहीं होती है।
🪔गुरु का महत्व🪔
🕯️🕯️🕯️🕯️🕯️🕯️🕯️🕯️🕯️
गुरु का जीवन में होना विशेष मायने रखता है । गुरु हमारे दुर्गुणों को हटाता है । गुरु के बिना हमारा जीवन अंधकारमय होता है । अँधेरे में जैसे हम कोई चीज टटोलते हैं, नहीं मिलती है ,वैसे गुरु के बिना टटोलने वाली जिन्दगी बन जाती है जहाँ कुछ भी मिलने वाला नहीं है । जिस व्यक्ति के जीवन में गुरु नहीं मिला उसके में दुःख ही दुःख रहा । वह एक सहजयुक्त जीवन नहीं जी सका । गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है । हमें जीवन जीने का सहीं रास्ता बताता है जिस रास्ते पर चलकर जीवन को संवारा जा सकता है। एक नई ऊँचाई को छुआ जा सकता है, इसलिये गुरू हमारे लिये किसी मूल्यवान वस्तु से कम नहीं । माता पिता तो हर किसी को होते हैं, लेकिन गुरू का होना जीवन का मार्ग बदलने की तरह होता है।🌻🌻🌻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
बोलो जयकारा मेरे गुरु महाराज की जय 🙏🏻
शालिनी साही
सेल्फ अवेकनिंग मिशन