Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
जीवन

हम कर्म के बंधन में कैसे बंध जाते हैं? छूटने के लिऐ क्या करें।

29 जून 20233 मिनट में पढ़ें
https://youtu.be/Ydauome2-00


💜💙🩵💜💙🩵💜💙
हम सब के जीवन के मसीहा संजीव सर 🙏हम सबको जिस दौर से जिस कठिनाइयों से निखार कर और निकालकर ….उस वक्त हम सबको उसका अंदाजा भी नहीं होता और हम दिन प्रतिदिन निखरते जाते हैं जब हम में निखार आ जाता है, समझ आ जाती है तब हम इस बात को समझते हैं यह मसीहा कोई और नहीं हमारे प्यारे संजीव सर है कुछ पंक्तियां उनके लिए जब वह हमें उस दौर से निकालते हैं और हमें पता नहीं होता….
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆
इस दुनियाँ में ना जाने कितने लोग हम सबकी ज़िंदगी से जुड़े हैं कितनों से रोज़ मिलते भी होंगे !!
जो इंसान हर किसी से अपने मन की बात नहीं कह पाता कि असल ज़िंदगी में वह भी कहीं डूब रहा है , वह भी किसी तकलीफ़ से गुज़र रहा है , वह भी किसी बात को लेक़र ज़िंदगी से परेशान हो रहा है , लेकिन बता नहीं पा रहा है !!
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆
जब इंसान किसी को अपने मन की व्यथा , अपनी परेशानी नहीं बता पाता तो मानसिक तनाव इतना बढ़ जाता है कि वह ख़ुद को पूरी दुनियाँ से अलग़ कर लेता है , सबकी नज़रों से दूर एकांत में ख़ुद को चारदीवारी में क़ैद कर लेता है !💔
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆
ये वक़्त ऐसा होता है कि तब इंसान डूब रहा होता है , उसका मोह ख़त्म हो चुका होता है , ना किसी से बात चीत ना किसी से मिलना जुलना ,ये स्थिति इंसान के लिए सबसे ख़तरनाक होती है !
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆
जब इंसान अपने डूबने के दौर से गुज़र रहा होता है , तब बाक़ी सब दर्शकों की भाँति अपनी ज़िंदगी में व्यस्त होते हैं किसी को ख़्याल ना होता कि एक इंसान किसी बड़ी परेशानी में है !
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆
अगर इंसान कुछ दिन के लिए ग़ायब हो जाए तो पहले तो लोगों को ख़्याल नहीं आएगा , अगर कुछ को आ भी जाए तो लोग यही सोचेंगे , पहले कितनी बात होती थी अब वो बदल गया है या फिर उसे घमंड हो गया है या अब तो बड़ा आदमी बन गया है इसलिए बात नहीं करता , जब वो बात नहीं करता तो हम क्यो करें !
या फिर ये सोच लेते हैं कि अब दिखाई ना देता तो वो अपनी ज़िंदगी में मस्त है इसलिए नहीं दिखाई देता ! 🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆 कोई भी अपनी ज़िंदगी में बुरे दौर से गुज़र सकता है , ये समझना ज़रूरी है। 🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆 लेकिन उन लोगों से हट कर कोई एक इंसान ऐसा भी होगा जो आपकी मनोस्थिति तुरंत भाँप लेगा ,उसे बिना कुछ बताये सब पता चल जाएगा , आपकी ज़िंदगी के हर पहलू पर हमेशा नज़र रखेगा , थोड़ा सा भी परेशान हुए वो आपकी परेशानी आकर पूछने लगेगा ! 🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆 आपके बीहेवियर को पहचान लेगा , आपको हौसला देगा आपको सकारात्मक बनायेगा। आपकी ज़िंदगी को बचा लेगा ! 🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆 हम सबको ऐसे मसीहा की ज़रूरत पड़ती है…!!! कोई भी , जो बिना बताये आपके भावों को पढ़ ले और तुरंत एक्शन ले।
🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆🔆
गहराई से सोचो आपकी ज़िंदगी का मसीहा कौन है !?
💛💛💛💛💛💛💛💛
।।ॐ सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामय्।।
*।।सर्वें भद्रानी पश्यंतु, माँ कश्चित दुःख भाग्भेवत।।
💛💛💛💛💛💛💛💛
शालिनी साही
सेल्फ अवेकनिंग मिशन

जीवन में और पढ़ें

सारे लेख

ओडिशा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में Self Awakening Mission का Student Development Program, 57 लोगों की सहभागिता

ओडिशा, 2 अक्टूबर 2026: Self Awakening Mission की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में students और staff के लिए एक Student Development and Positive Affirmations Program आयोजित किया गया। Programme में 48 students और 9…

11 अक्टूबर 20264 मिनट

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में ‘स्माइलिंग योगी’ सत्र, महिलाओं को सकारात्मक जीवन और शुक्राना का संदेश

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में Smiling Yogi Session, महिलाओं के आत्मविकास और सकारात्मक सोच पर जोर बहादुरपुर, 9 अगस्त 2026: महिलाओं के आत्मविकास, सकारात्मक सोच और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Self…

14 अगस्त 20266 मिनट

Rashte kabhi khatm nahi hote (Motivational Story)

​हिमाचल के एक छोटे से गाँव में रहने वाले विक्रम का बचपन से एक ही सपना था—दुनिया की

8 जुलाई 20263 मिनट