Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

How To Balance Male Female Energy?

28 जनवरी 20241 मिनट में पढ़ें
https://www.youtube.com/live/PtBVfNM9E9w?si=7H7q1U4vqNYlwdT-

कलियुग में किन्नर शब्द से सीधा तात्पर्य मानव की तीसरी प्रजाति से ही लिया जाता है । किन्तु पौराणिक काल में किन्नर ब्रम्हा द्वारा उत्पन्न देवताओं का एक समुदाय था जिसे पुराणों में किन्नरगण कहा गया।

कहा गया है कि जब ब्रम्हा मानसिक सृष्टि सृजन में व्यस्त थे तभी उन्हें एक अतितीव्र जम्हाई आ गयी। इसी जम्हाई से अतिसघन रोमयुक्त शरीरधारी रीछ योद्धा जाम्बवान की उत्पत्ति मानी जाती है। ऐसे अनोखे पुत्र को देखकर ब्रम्हाजी अति आश्चर्यचकित हुए

और अपनी विशालकाय परछाईं की ओर गौर से देखा । पुराणों के मतानुसार उस परछाईं से एक अश्वमुखी वीणाधारी पुरुषपुत्र उत्पन्न हुआ। इसे किन्नरगण के रूप में जाना गया। इनकी स्त्रियों को किन्नरी कहा गया। इन्हें संगीत में प्रवीणता का वरदान हासिल था। यह कुबेर के साथ कैलाश पर्वत पर निवास करते थे। यह युद्ध प्रवीण कुशल योद्धा और शस्त्र सञ्चालन में सिद्धहस्त हुआ करते थे।

देवलोक के किसी भी उत्सव, देवासुर संग्राम में देवताओं की विजय के समय भूलोक पर ईश्वरीय अवतार आदि आदि मौकों पर किन्नर गणों का गायन, वादन, और नृत्य होना माना जाता है। इस कर्मगत समानता के कारण भूलोक के हिजड़ों को कलियुग में शायद किन्नर नाम से जाना गया। एक अन्य मतानुसार इन्हें ऋषि पुलह का वंशज भी माना जाता है। देवताओं की सेवा करने के कारण किन्नरगणों को शुभ आशीर्वाद देने की क्षमता भी प्राप्त हुई।

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट