Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

गुरुदेव की कृपा से मन की शांति कैसे प्राप्त करें?

12 मई 20231 मिनट में पढ़ें
https://youtu.be/cxDYk719mEI

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

गुरुदेव की प्रार्थना मनुष्य के जीवन के लिए सही दिशा निर्देश करने में सक्षम होती है। प्रार्थना टूटे हुए मन को भी प्रभाव डाल कर शांति प्रदान करती है। चाहे कोई किसी भी प्रकार की परिस्थितियों में क्यों न हो, गुरुदेव की प्रार्थना मनुष्य के जीवन को शांति देने में शत-प्रतिशत सक्षम है।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

आती-जाती सासों से जब-सिमरन सतगुरू का होता है,
जन्म-जन्म के पाप हमारे, सतगुरु प्यारा धोता है।
झुक कर आ जाए साधक, गुरु जी उसको प्यार करो। करुण प्रार्थना अन्तर मन की, हम सबकी स्वीकार करो।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

जन्म मरण के फेर से गुरुदेव, छुटकारा अब दिलवा दो।
जपे मन्त्र मन, तन चरण पखारे, बस इतना उपकार करो।
दिखा दो ध्यान में सबकुछ, रोग हरो इस तन मन के भीतर बाहर फैले तम का, गुरुदेव अब संहार करो।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

बसे राम हर साधक के घट, आदिशक्ति का योग लगे, हर मानव पर कृपा करो अब और सबका उद्धार करो।
गुरुदेव कर्म के बीज जला दो, जान सकें अपना वो रूप धरम कहे, गुरु जी कुछ करके रहने लायक संसार करो।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

गुरु चरणों में संसार मिले और बिन मांगे ही प्यार मिले।
उसकी करुणा का पार नहीं, हर इंसा को इकसार मिले।
इस भवसागर के प्राणी को गुरु मिलते ही घर बार मिले।
गुरु तो कण-कण का वासी है, इक मंतर से हर बार मिले।
यह जीव जन्म का प्यासा है, इसको अमृत रसधार मिले।
गुरु के चरणों में बैठ, यही मुक्ति का आधार मिले।

🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

सेल्फ अवेकनिंग मिशन
शालिनी साही

गुरुकृपागुरु की कृपा को कैसे पाएं?How to get Guru's grace?गुरुकृपा क्यों महत्वपूर्ण है?गुरु को समर्पित कवितागुरुकृपा पर आधारित कवितागुरु से की गई है प्रार्थनाकवितामाफी मांगने के लिए गुरु से प्रार्थनाप्रार्थनाGuru KripaPoem

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट