Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

I like to serve animals more than humans

26 अगस्त 20233 मिनट में पढ़ें
https://youtube.com/shorts/vm-CNI91Beg?feature=share

हे सब के पिता "परमेश्वर" हमेशा की तरह आज भी तेरे सामने तेरे सिर चरण कमलों में मेरी अर्जी है मैं जानती हूं, मुझे पूर्ण विश्वास है तूने मेरी हर प्रार्थना स्वीकार की है ।
तू तो सबकी पुकार सुनता है बस हमारा विश्वास कितना है यह हम पर निर्भर करता है। हे मेरे सतगुरु मेरी प्रार्थना स्वीकार कर आज मैं उन बेजुबानों के लिए तेरे दर पर आई हूं मैं चाहती हूं वो बेजुबान भी ध्यान करें। आज दुनिया कहां से कहां हो गई है। तूने इतने जो सुख सुख दिया आराम का प्रबंध किया,हम जगत के सभी प्राणियों के लिए कर दिए हैं तो तेरे लिए तो बस एक दृष्टि ही काफी है, इन बेजुबानों के ऊपर भी मेहरबानी कर मेरे "मालिक" ऐसी कोई तरकीब लगा इस घोर कलयुग में भी कुछ भी नामुमकिन नहीं है कुछ ऐसा इंतजाम कर…
हे! मेरे "सतगुरु"यह बेजुबान भी ध्यानी बने जिन्हें हम बड़े आम शब्दों में जानवर शब्द इस्तेमाल करते हैं पर कभी उनके गुणों को हमनेसकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की कोशिश नहीं की कुछही, प्राणियों ने उनके गुणों को देखा अधिकतर आत्माएं उनके अवगुणों को ही निहारा है क्या-क्या उनके साथ अत्याचार नहीं हुए हैं…. बेवजह उन्हें मारना पीटना उनके ऊपर चिल्लाना क्योंकि वह "बेजुबान" है.. हम कुछ भी उनके साथ कर सकते हैं। कभी उनकी आंखों में भी झांक कर देखो कभी उनसे उनके गुणों से कुछ सीखने की कोशिश करो कम से कम 2 गुण तो उनसे सीख लो हे जगत के प्राणी निस्वार्थ अपने मालिक से प्रेम। यही प्रेम हम अपने सतगुरु से करें तो सतगुरु हमें क्या से क्या बना कर रख देगा …इसका अंदाजा भी हम नहीं लगा सकते🤲🙏😊 यह बेजुबान एक रोटी की भी कीमत अपने प्रेम से मालिक को चुकता करता है और हम इंसान परमात्मा हमें क्या कुछ नहीं दिया है और बदले में हम उन्हें इल्जाम थोपने के अलावा तूने यह नहीं दिया तूने क्या-क्या नहीं दिया कभी शुक्रिया अदा करने की जगह सिर्फ शिकायत ही फरमाया है अपने परमात्मा के सामने अपनी कमियां गिनाए हैं हम कितने गुनाहगार हैं …..क्या कभी इस पर हे जगत के प्राणी तूने गौर फरमाया है…. हे परमपिता परमेश्वर मैं तेरे सामने उन बेजुबान जिन्हें हम इंसान जानवर नाम घोषित किया है मेरी "प्रार्थना" आज तुझसे उन बेजुबानों के वास्ते हैं… तू उन्हें अपने इंतजाम से कैसे भी करके ध्यानी बना ज्ञानी बना उनमें भी समझ होती है। मैंने यह महसूस किया है वह भी प्यार की भाषा समझते हैं तो फिर ध्यान क्यों नहीं कर सकते उन्हें भी तो ध्यानी बना अगर यह संभव नहीं है तो फिर उन्हें मुक्ति प्रदान कर और मनुष्य जीवन उन्हें दान कर सिर्फ मनुष्य जीवन ही नहीं, मनुष्य जीवन लेकर उन्हें ऐसा वर दे जो हुए ध्यानी और ज्ञानी और भक्ति मार्ग पर चलें । ऐसी आज तेरी श्री चरण कमलों में हमारी ओर से यह "प्रार्थना" है मेरी प्रार्थना स्वीकार कर मेरे मुर्शिद …
हे मेरे परमपिता "परमेश्वर"
हम जिन्हें जानवर बोलते हैं क्या उनसे वफादारी सीखी है हमने… हम तो अपने "सतगुरु" से लेन-देन का ही मामला करते हैं तूने जब हमें दिया तो तू बहुत बड़ा अच्छा तुझसा अच्छा हमें मिला कहां जब देने में कसर हो गई तुझसे बुरा दुनिया में कौन हम तो अपने गुरु को भी नहीं छोड़ते और यह बेजुबान अपने मालिक के कितने वफादार होते हैं सिर्फ उनके प्रेम और पेट की भूख के लिए एक रोटी के बदले वह प्रेम और वफादारी बड़ी श्रद्धा और इमानदारी से निभाते हैं यह दो गुण हम यह जानवर बेजुबान से सीख ले तो हमारे परम पिता परमेश्वर हम पर क्या-क्या लुटा दें इसका अंदाजा भी हमें नहीं है वाह वाह रे बेजुबान तूने हमें क्या-क्या सिखा दिया।
मैं जानती हूं तूने मेरी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली है, तेरा लख लख शुकराना मेरे सतगुरु मैं आपकी बहुत आभारी हूं ।🙇🏻‍♀️
शालिनी साही
सेल्फ अवेकनिंग मिशन

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट