Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Janiye Naam Jaap Ki Mahima Kya Hoti Hai

11 अगस्त 20232 मिनट में पढ़ें
https://youtu.be/MdwTKXRCc7o


हे मेरे प्राण के दाता !❤‍🩹
हे मेरे श्वास के मालिक!💝
हे मेरे मेरे सचखंणड धाम के स्वामी❤‍🔥
मैं कैसे तुझे पुकारू, तू तो है मेरे अंतर्मन में …
अब यह बता तू… कब ना मैं पुकारती हूं तुझे?
मैं हर वक्त पुकारती हूं बस तुझे और तू मुझे वहीं मिलता है मेरे ही अंतर्मन में…
तू तो मुझ में है इस कदर समाया जब झांकती हूं खुद को खुद ही में सिर्फ और सिर्फ तू ही बसा है मेरे अंतर्मन में…
बस तू ही तू है समाया मुझ में और सिर्फ मेरे हृदय स्थली में ना मांगती हूं मैं तेरे सिवा तुझसे कुछ भी मेरे सचखंड धाम के मालिक मुझे तो बस तेरे मिलन की है तड़प लगी…
ऐसी लगन तू तो है मेरे ही भीतर पर मैं तुझे ढूंढती हूं दर-बदर दर- बदर… न जाने कहां-कहां
क्यों खेलता है ? मुझसे….
यह लुका-छिपी का खेल हरदम मैं जानती हूं तू मुझसे भी ज्यादा प्रेम करता है मुझसे …इसी वजह से तेरी हरकत होती है ।
मैं देखती हूं कब तक तू मुझे तड़पता देखेगा एक ना एक दिन तो मैं पहुंच ही जाऊंगी तेरे सचखंड धाम को ढूंढते ढूंढते… ढूंढें भी तो क्या?
ढूंढ लो मैं तो पहले से ही विराजमान हूं सचखंड धाम में जहां तू है वहां मैं हूं जहां मैं हूं वहां तू है और बता दूं तुझे बड़ा आसान है सचखंड धाम में जाना यह राज मैं तेरे सारे बच्चों को बता दूं अगर तो भीड़ लग जाएगी हमारे सचखंड धाम में। हमें तो कब से मालूम है रास्ते🤹🏻‍♀️ यह राज तूने जाने अनजाने मेरे भीतर बैठे बातों बातों में ही बता दिया था।
तेरी कोई बात मुझसे छुपती है क्या? तू और मुझ में कोई अंतर है ही नहीं बस यह मन की चंचलता कर देता है।
चलो अब मैं वह रास्ते सचखंड धाम के जाने का बड़ा ही सरल है फर्क यही है कि तेरे और बच्चों को उस रास्ता का थोड़े भटक गए हैं जाकर बता दूं क्या ?
तेरे सारे पृथ्वी वासी को क्या है वह राज बता दूं बता दूं बस सिमरन भजन सत्संग👏🏼😆😁 अच्छा "परमहंस" प्यारे एक बात तो बताओ तुम यह बात क्यों पूछते हो मुझसे तुम्हें संसार अच्छे नहीं लगते फर्ज पूरे नहीं करने हैं क्या?
जब तू साथ है मुझ में विराजमान है हर पल भला कोई गुस्ताखी कोई फर्ज अधूरे हो सकते हैं क्या?
तू तो मुझसे वह सब करवा ही लेगा जो तू मुझसे चाहता है तू तो मुझे वैसा बना ही दिया है जैसा तू चाहता है अब क्या बचा है बता दे मेरे राज दुलारे?❤‍🩹

शालिनी साही
सेल्फ अवेकनिंग मिश

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट