Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें

Kya Bhagwan Ki Jagah Guru Ki Puja Kar Sakte Hai?

3 जुलाई 20252 मिनट में पढ़ें
https://youtu.be/7KAvuV9KlF8?si=G_vwsU0n_Fpj-Ax1

हां बिल्कुल। भगवान की जगह सदगुरु की पूजा की जा सकती है, कर सकते है।

भगवान को हम नहीं जानते। भगवान को हमने नहीं देखा। हमने तो बस सदगुरु को देखा है। और केवल सदगुरु के कारण ही आज़ हम भगवान को जान पहचान पा रहे हैं, उनका अनुभव कर पा रहे हैं।

"कृष्ण को हम नहीं जानते थे, सदगुरु के कारण कृष्ण से मुलाकात हो गई। सदगुरु ने दिखा दिया, अनुभव कराया कि, कृष्ण यही है, सदा से है। सदा विद्यमान है। हमारे ह्रदय के भीतर रहते हैं। हमारे अंदर बाहर रहते हैं।"

वह भगवान जिन्हें हम कृष्ण कहते हैं, निराकार है। और सदगुरु जो है, साकार है। सदगुरु भगवान को हम जानने है, देख सकते हैं, उनसे बात कर सकते हैं।‌

सदगुरु अपने ज्ञान के कारण निराकार भगवान से एक-रुप होते है। मिलें हुए होते हैं। धरती पर के साकार भगवान सदगुरु ही होते है। इसलिए जगत में सब जगह साकार भगवान समझकर सदगुरु की पूजा की जाती है। की जानी चाहिए।

भगवान समझकर लोग पेड़ पौधों को, पत्थर को, ना जाने किस किस को पूजते हैं। मैं कहता हूं कि, पेड़-पौधों को पानी दो, ठीक है। गाय को चारा दो, लेकिन भगवान का दर्जा केवल सदगुरु को दो। क्योंकि वहां प्रकट है। ज्ञान स्वरूप है।

जिन्होंने तुम्हें आत्मा स्वरुप के दर्शन कराए। जिन्होंने आत्मा सो परमात्मा का ज्ञान दिया। जिन्होंने ईश्वर और नश्वर में भेद समझाया। जिन्होंने जीतें जी मुक्ति दिलाई। जिन्होंने ज्ञान गुट्टी पिलाकर नालायक से लायक़ बनाया वहीं तुम्हारे असली भगवान है।

भगवान की पूजा निराकार की पूजा है। और सदगुरु की पूजा साकार की पूजा है। जो निराकार है, उसे कैसे और कहां से पूजेंगे? इसलिए ज्ञानदाता सद्गुरु ही भगवान है। अनन्य भाव से भगवान समझकर सदगुरु की पूजा करना सही है।

तुम्हारी शरीर की जन्मदात्री मां, तुम्हारे आत्मा के जन्मदाते सदगुरु तुम्हारे लिए असली भगवान है।‌
धन्यवाद।

guru bhakti

✏️ टीम के लिए: यह लेख सुधारें

जीवन में और पढ़ें

सारे लेख
ध्यान में बैठे व्यक्ति का सांकेतिक चित्र

आध्यात्मिक का अर्थ और आध्यात्मिक कैसे बनें

आध्यात्मिक होने का सरल अर्थ और रोज़ के जीवन में अध्यात्म को जीने के आसान तरीके।

28 अक्टूबर 20264 मिनट

Self Awakening Mission: ओडिशा हॉस्टल में Student Program

ओडिशा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में Self Awakening Mission का Student Development Program, 57 लोग शामिल।

11 अक्टूबर 20264 मिनट

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में ‘स्माइलिंग योगी’ सत्र, महिलाओं को सकारात्मक जीवन और शुक्राना का संदेश

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में Smiling Yogi Session, महिलाओं के आत्मविकास और सकारात्मक सोच पर जोर बहादुरपुर, 9 अगस्त 2026: महिलाओं के आत्मविकास, सकारात्मक सोच और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Self…

14 अगस्त 20266 मिनट
इस दिवाली किसी और की खुशी का कारण बनिए: लंगर सेवा, गर्म कपड़े वितरण, बच्चों के लिए खुशियाँ▶ वीडियो देखें

🪔 दिवाली सेवा 2026

इस दिवाली, कभी किसी और के लिए माँगकर देखिए ❤️

एक मिठाई, एक थाली, एक कंबल किसी की पूरी दिवाली बदल सकते हैं। Volunteer बनिए या UPI से सीधे सहयोग कीजिए।

Self Awakening Mission Trust का UPI QR codeसीधे सहयोग: phone के किसी भी UPI app से यह QR scan करें (selfawakeningmission.ibz1@icici)। फिर screenshot WhatsApp करें: +91 98990 50574 / +91 93508 84041