Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Kya kabhi Lambe Samay Se Bhuli Huyi Batein Ya Dharnayein Ki Anubhuti Apko Is Janm Me Mehsoos Hoti Hai?

19 दिसंबर 20232 मिनट में पढ़ें

क्या कभी लंबे समय से भूली हुई बातो या धारणाओं की अनुभूति आपको इस जन्म में महसूस होती है? उन बातो के कुछ अवशेष आपके मन में आते है?जी! बिल्कुल आते हैं। मुझे मेरी सदगुरु की कृपा से मेरे कुछ पिछले जन्म याद है। आज़ जो मेरे सदगुरु है, पिछले जन्म में भी मेरे सदगुरु रह चुके हैं।

https://youtu.be/Uz8PlDU82Bg?si=Y8WYCi_j4Gv2A1BS


अगर सच्चे सदगुरु की शरण ली है, और उनसे अनन्य भक्ति सच्चा प्रेम किया है तो सदगुरु की कृपा से हमें हमारा पिछला जन्म याद आ सकता है। सदगुरु कृपा से हम पिछले जन्म को जान सकते हैं। हम पिछली कुछ यादों को, या हम किस अवतार में, कैसे शरीर में थे यह भी जान सकते हैं।

जो लोग नियमित रूप से ध्यान मेडिटेशन करते हैं, तो उन्हें ध्यान में पिछले जन्मों के, पिछले संचित कर्मों के बहुत से दृश्य दिखाई देते हैं। बहुत सी पुरानी बातों की अनुभूति इस जन्म में होती है।
नियमित ध्यान करने वाले किसी किसी को अपने संचित कर्मों के हिसाब से अपना अगला जन्म तक दिखाई देता है।

किसी किसी को ध्यान में डर लगता है, क्योंकि संचित कर्मों के हिसाब से डरावने दृश्य, आत्मा की आगे की गति-स्थिति क्या होने वालीं थी यह भी दिखाई देता है। पर कुछ लोग वह समझ नहीं पाते और डर जाते है।

नियमित ध्यान करने से संचित कर्मों का, बहुत से पापों का शमन होता है, और तब अंतर आकाश क्लियर होता जाता है। आगे चलकर ध्यान में भीतर एक आनंद एक शांति आने लगती है।

सदगुरु का जीवन में आना और उन्हें देखकर झरझर आंखों से आंसु बहना, उन्हें देखकर सुख-दुख सबकुछ भूल जाना यह क्या है? यह पिछले जन्म का प्यार ही तो है। यह पिछले जीवन के बिछड़े ही तो है।
जब आंखों से झरझर आंसु बहते हैं तो आत्मा याद दिलाती है कि हम इसके पहले भी मिल चुके हैं।
तो बहुत सी पिछली बातें हमें इस जन्म में भी याद आती है, आ सकती है।

कभी-कभी हम कही जाते हैं तो ऐसा लगता है कि हम यहां पहले भी कभी आ चुके हैं। कुछ जगहों पर पहली बार जातें हैं, लेकिन वह जगह जानी पहचानी सी लगती है। ऐसे बहुत-से उदाहरण है जिससे पिछली पुरानी बातों की, पिछले जन्म की अनुभूति होती है।
धन्यवाद!

Sanjiv Malik.
Life coach, Motivational Speaker, writer, Spiritual Advisior & Hypnotherapist.

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट