Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Log Kahtey Hai Ki Bina Guru ke Gyan Prapt Nahi Ho Sakta,Kya Yah Sahi Hai?

5 जनवरी 20242 मिनट में पढ़ें

लोग कहते है की बिना गुरु ज्ञान की प्राप्ति नही हो सकती ?

https://youtu.be/cxDYk719mEI?si=cyN2xKI32SPcj4fV

हां जी बिल्कुल! बिना सदगुरु आत्मज्ञान की प्राप्ति नहीं होती। जीवन में मनुष्यों को हर जगह गुरु चाहिए। जीवन में अगर भौतिक शिक्षा, भौतिक सफलता भी ग्रहण करनी हो तो उसे भी गुरु चाहिए और अध्यात्मिक सफलता, आत्मज्ञान प्राप्ति के लिए तो जीवन में एक पुर्ण सदगुरु का होना अनिवार्य है।
मनुष्य ने चाहे कितनी भी किताबें पढ़ी हो, बिना सदगुरु के उसे आत्मज्ञान नहीं होता। समझ होती है, पर अनुभव नहीं होता।

बहुतसा ज्ञान किताबों और युटुब विडियोज़ से मिल जाता है, पर किताबी ज्ञान सब आधा अधूरा है। उससे अनुभूति नहीं होती। अनुभव चाहिए न!

भौतिक जगत हो या अध्यात्मिक, उस ज्ञान का अनुभव तो चाहिए। और अनुभव देना भौतिक जगत में गुरु का और अध्यात्मिक जगत में सदगुरु का काम है। जिसमे अनुभूति हो वही सच्चा ज्ञान।

https://youtu.be/myBUwN4sJQw?si=Y5jhUNoXqsOV-1W_

और ऐसे किताबी आधे अधूरे ज्ञान से मनुष्य को मोक्ष नहीं मिलता, ना भौतिक सफलता मिलती है।

सदगुरु के बिना पुर्ण ज्ञान मिलना असंभव है। मनमानी व्यवहार से, आधे-अधूरे ज्ञान से मनुष्य भटक सकता है, भटकता ही है। भीतर का अज्ञान अंधेरा पुरी तरह से हटाने के लिए मनुष्य को एक पुर्ण सदगुरु की आवश्यकता होती है।
किताबों से ज्ञान मिलता है, पर किताबें भटकाती भी है। किताबों में हजार लोगों की हजार अलग-अलग बातें होती है। मनुष्य जीवन को केवल सदगुरु ही सही दिशा दे सकते हैं।

अतः ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को गुरु के पास और आत्मज्ञान की इच्छा रखने वालों को सदगुरु के पास जाना ही होगा।
सदगुरु के बिना कोई भी आज़ तक माया के भवसागर से न पार हुआ है न होगा। तो लोग सही कहते हैं कि गुरु के बिना पुर्ण ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती।
धन्यवाद!

अगर आपको उत्तर पसंद आया हो तो अपवोट आवश्य करें।

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट