Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
जीवन

Mai kaun hun aur ish dharti per kyo aaya hun?

13 अगस्त 20231 मिनट में पढ़ें

हम एक आत्मा है और हमारे इस आत्मस्वरुप को पुर्ततया जानने के लिए ही हम इस धरती पर आए हुए हैं। हम सब मनुष्य "मैं कौन हूं" को जानने के लिए ही इस धरती पर आए हुए है।

हम सदियों से अज्ञान की दशा में जी रहे हैं, हम अज्ञान दशा के कारण गलतियों पर गलतियां करते जा रहे हैं। अज्ञान और गलतियों के कारण अनेक कर्मबंधन बनते हैं। और हम उसी में भटक रहे हैं। यह भटकन जन्मों से जारी है क्योंकि

"तुम शरीर नहीं हो,
तुम शरीर को चलाने वाली चैतन्य सत्ता हो।
तुम देह नहीं हो,
तुम देहाभिमान से बाहर निकलो।
तुम अपने चैतन्य स्वरुप में स्थित हों जाओ।
तुम एक शुद्ध चैतन्य स्वरुप आत्मा हो।
तुम आत्मस्थ हो जाओ।

अब तक ऐसा बताने वाला हमे कोई मिला नहीं। हमे जन्मों से आत्मज्ञान में हिला हिला कर जगाने वाला कोई मिला नहीं। और मिला है तों हमने उसकी कद्र नहीं की, उनकी तरफ ध्यान दिया नहीं।

अब परमात्मा की दया कृपा से मनुष्य जीवन रुपी फिर से एक सुअवसर मिला है "मैं कौन हूं" को जानने का। और इसलिए हम इस धरती पर आए हुए हैं। अब जरा भी देर ना करते हुए तुरंत ही तुरंत स्वरुपस्थ सद्गुरु, आत्मज्ञानी महापुरुष से मिल लेना चाहिए। धरती पर आने का जो उद्देश्य है उसे पुरा कर लेना चाहिए।

अभी श्री आनंदपुर धाम में बैठे हुए स्वरुपस्थ सद्गुरु, आत्मज्ञानी महापुरुष। उनसे मिलने पर, उनसे ज्ञानदान लेने पर "मैं कौन हूं" और इस धरती पर क्यो आया हूं का पता लग जाएगा।

जीवन में और पढ़ें

सारे लेख

ओडिशा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में Self Awakening Mission का Student Development Program, 57 लोगों की सहभागिता

ओडिशा, 2 अक्टूबर 2026: Self Awakening Mission की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में students और staff के लिए एक Student Development and Positive Affirmations Program आयोजित किया गया। Programme में 48 students और 9…

11 अक्टूबर 20264 मिनट

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में ‘स्माइलिंग योगी’ सत्र, महिलाओं को सकारात्मक जीवन और शुक्राना का संदेश

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में Smiling Yogi Session, महिलाओं के आत्मविकास और सकारात्मक सोच पर जोर बहादुरपुर, 9 अगस्त 2026: महिलाओं के आत्मविकास, सकारात्मक सोच और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Self…

14 अगस्त 20266 मिनट

Rashte kabhi khatm nahi hote (Motivational Story)

​हिमाचल के एक छोटे से गाँव में रहने वाले विक्रम का बचपन से एक ही सपना था—दुनिया की

8 जुलाई 20263 मिनट