Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Morning Meditation-Anahat Naad Dhyaan

15 सितंबर 20232 मिनट में पढ़ें
https://www.youtube.com/live/xWJrv3RBo_0?si=WMElGbyYg__isKfU

आवाज लगाए सदगुरु
हां तुझको जगाए सदगुरु
ये मौका नहीं खोना
नहीं सोना, नहीं सोना
मुश्किल से मानुष तन पाया
सदगुरु जीवन में तेरे आया
चरणों में तू ध्यान लगा लें
भीतर अपने ज्योति जगा ले
भरा हुआ है कृपा से इनकी
हर कण और हर कोना
नहीं सोना, नहीं सोना
सांसों की माला को जप ले
अपनी सृष्टि खुद ही रच ले
सागर हो क्यों प्यासा मरता
दुःख की लहरों से क्यों डरता
खोल के आंखें देख ले प्राणी
मुठ्ठी में तेरी सोना
नहीं सोना, नहीं सोना
आत्मरस का भर भर प्याला
पीता कोई कोई मतवाला
देह का अभिमान मिटाकर
पूर्ण समर्पण दिल में जगाकर
इस पथ पर जो भी चल देता
पहने वो मोक्ष का गहना
नहीं सोना, नहीं सोना

सबसे बड़ा तेरा दरबार है, तू ही सब का पालनहार है, सजा दे या माफ़ी गुरुदेव, तू ही हमारी सरकार है।
हमारे प्रभु मुक्तिदाता, सारे जगत से प्यार करने वाले, मेरी प्रार्थना स्वीकार करो मुक्तिदाता 🙏🏻मेरी प्रार्थना स्वीकार करो …
उठो उठो अमृत वेले में सारे जगत के सभी इंसान को उठाओ तेरे आशीर्वाद से पशु-पक्षी अमृत वेले में जाग जाते हैं,
प्रभु तो हम इंसान क्यों नहीं जागते ??
तू तो सबको जगाता है अमृत वेले में हम मूरख उस वक्त की कद्र नहीं करते… प्रभु उस वक्त की कद्र नहीं करते…
हम अज्ञानी उस वक्त की कदर नहीं करते या हमारी भूल है इस भूल को क्षमा करो मेरे "महाप्रभु" अमृत वेले में सारे जगत को हर एक कोने कोने के इंसान को जगा कर ध्यान में बैठा दो मेरे "महाप्रभु" तू तो प्यार से सबको अमृत वेले जगाता है, आज से मेरे महाप्रभु सारे इंसान अमृत वेले का और उनकी उस वक्त की नींद को काले धुए के समान विलीन कर दो… और आज से अमृत के लिए वे खुद ब खुद बैठकर अपने गुरु का अपने इष्ट का सिमरन करें ,नाम जपे ऐसी उन्हें सद्बुद्धि दो…
मेरे प्रभु जिनसे भी भूल हो गई है उन सभी भुलों के लिए मैं आपकी श्री चरण कमलों में उनकी उस भूल के लिए क्षमा मांगती हूं ।
उन्हें क्षमा करें और अमृत वेले में वे खुद बैठकर नाम जाप करें, सिमरन करें, ऐसी कृपा करो मेरे प्रभु ।🙏🏻
तमन्ना है मेरे दिल की हर पल साथ तुम्हारा हो "सतगुरू प्यारे"
जितनी भी सांसें चलें मेरी
हर सांस पर नाम तुम्हारा हो।
एक एक स्वांस कीमती
मिलता नहीं बाजार
सोच समझ कर खर्चिये…
कोई नहीं देगा उधार…
जिसको भी"सतगुरू जी "के नाम की मणी मिलती है वो अपनी तकदीर हीरे की तरह चमकाता है, फिर हजार दुःख क्यो न लिखे हो उस तकदीर में, कुछ ही समय मे वही तकदीर का
"बादशाह"कहलाता है।
🪻🪻🪻🪻🪻🪻🪻🪻
शालिनी साही
सेल्फ अवेकनिंग मिशन

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट