Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Prabhu Apne Bhakto Par kis Prakar Kripa Kartey hai?

14 दिसंबर 20232 मिनट में पढ़ें

प्रभु अपने भक्तों पर अहेतुकी कृपा करते हैं अर्थात् बिना कारण वो दयालु हैं, और भक्तों पर प्रेम और दयावश कृपा करते हैं। उनकी मौज है, जिस पर रीझ जाएं, वही निहाल हो जाता है उनके अलौकिक प्रेम और करुणा से। फिर परमात्मा अगर देना चाहे तो उसके अनंत रास्ते हैं, वो इतना देते हैं हैं कि हमारी सामर्थ्य नहीं ले पाने की। हमारी सोच से ज्यादा वो हमें देते हैं।

प्रभु अपनी दयावश सबसे पहले हमें मानव जीवन देते हैं, जो चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, फिर मनुष्य जन्म देकर कदम–कदम पर हमारे जीवन के लिए सारी व्यवस्थाएं कर रखी हैं परमात्मा ने। जीवन के लिए सारी मूलभूत आवश्यक चीजें हमे परमात्मा फ्री में प्रकृति से लुटाते रहते हैं। और जीवात्मा से परमात्मा बनने के अनन्त अवसर स्वांस स्वांस में दिए जाते हैं। मानव जीवन एक मात्र अवसर है जहां से हम अपने आत्मज्ञान द्वारा मुक्ति पा सकते हैं।

प्रभु के भक्त इस मानव जीवन के अनमोल अवसर को पहचान पाते हैं। उनका जीवन शुरू से संघर्षों से भरा होता है, किंतु हर संघर्ष या चुनौती भक्त के लिए ऊंचाइयों के नवीनतम अवसर लेकर आती है। और भक्त सभी बेड़ियों को पार करता जाता है, यही संघर्ष उसे और मजबूत बनाती है तथा ईश्वर की प्राप्ति की योग्यता प्रदान करती है।

भक्त जितना संघर्षों की आग में तपता जाता है, वह सोना बनकर निखरता जाता है। और प्रभु अभी सदा अपने भक्तों के अंग संग सहाई होते हैं। हर तरह से भक्त की रक्षा करते हैं, उसकी सम्हाल करते हैं क्योंकि भक्त की सारी जिम्मेदारी भगवान स्वयं उठाते हैं। उसे किसी ना किसी तरीके से सही रास्ता दिखाते हैं और भटकने से रोकते हैं।

जब भक्त पर प्रभु प्रसन्न होते हैं तो उसे अपनी सेवा देते हैं , सत्संग, सुमिरन, प्रेम, भक्ति और समर्पण की सौगात देते हैं। यही सबसे बड़ी दौलत है संसार में। गुरु रूप में आकर स्वयं उसका हाथ पकड़ कर उसे भवसागर से पार ले जाते हैं। इस प्रकट रूप में प्रभु अपने भक्तों का कल्याण करते हैं।

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट