Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें

रायपुर, छत्तीसगढ़ में Self Awakening Mission के ‘नारी शक्ति केंद्र’ का भव्य शुभारंभ

11 अक्टूबर 20263 मिनट में पढ़ेंरायपुर, छत्तीसगढ़
रायपुर, छत्तीसगढ़ में Self Awakening Mission के नारी शक्ति केंद्र का उद्घाटन: केंद्र का बोर्ड (सिलाई और मेहंदी प्रशिक्षण), बाहर खड़ी महिलाएँ, बच्चे और सेवादार, और भीतर पूजा

नारी सशक्तिकरण से आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम 🌸

प्रेम भरी जय सच्चिदानंद जी 🙏🌷🙏

श्री परमहंस सत्गुरुदेव दाता दीनदयाल जी महाराज की असीम कृपा एवं संजीव मलिक सर के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से Self Awakening Mission के Women Empowerment Initiative में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

दिनांक 11 अक्टूबर 2026, नवरात्रि की पावन प्रतिपदा एवं बालिका दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में Self Awakening Mission द्वारा ‘नारी शक्ति केंद्र’ का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया गया। यह पहल नारी सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि

इस शुभ अवसर पर समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना ठाकुर जी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, तिल्दा ब्लॉक, रायपुर रहीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार मिश्रा जी, सेवानिवृत्त DGM, लेखक, कवि एवं फिल्म कलाकार, उपस्थित रहे।

विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री परमहंस सत्गुरुदेव दाता दीनदयाल जी महाराज की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात श्री गणेश जी, माँ लक्ष्मी जी एवं नवग्रहों का विधिवत पूजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न इस शुभारंभ समारोह में सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।

समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएँ, प्रशिक्षकगण एवं लंगर सेवा टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बड़े उत्साह एवं आनंद के साथ इस मंगलमय अवसर का हिस्सा बनकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के लिए समोसे, गुलाब जामुन, पेड़ा एवं केले के रूप में अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

नारी सशक्तिकरण एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में नई पहल

Self Awakening Mission का यह नारी शक्ति केंद्र केवल सिलाई प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं के आर्थिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं आत्मिक विकास को भी प्रोत्साहित करेगा।

इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई जैसे उपयोगी कौशल सिखाकर आजीविका के अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने, अपनी बात खुलकर रखने, समस्याओं को समझने एवं उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की क्षमता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को इतना सशक्त बनाना है कि वे अपने परिवार की खुशहाली के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में भी सकारात्मक योगदान दे सकें।

कृतज्ञता एवं शुभकामनाएँ

हम रत्ना जी को उनके नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण पहल को साकार करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हैं। साथ ही, सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, प्रशिक्षणार्थियों एवं सेवा में सहयोग देने वाले सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

यह शुभ अवसर श्री परमहंस सत्गुरुदेव दाता दीनदयाल जी महाराज की असीम कृपा एवं संजीव मलिक सर के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संभव हो पाया है। हम प्रार्थना करते हैं कि यह नारी शक्ति केंद्र अनेक महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान, आत्मविश्वास एवं खुशहाली का नया अध्याय लिखे और सेवा एवं समाज कल्याण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाए।

हम सभी स्वयंसेवक श्री परमहंस सत्गुरुदेव दाता दीनदयाल जी महाराज के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करते हैं तथा संजीव मलिक सर के प्रति हृदय से शुकराना व्यक्त करते हैं, जिनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सेवा की ये मंगलमय पहल निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

श्री परमहंस सत्गुरुदेव दाता दीनदयाल जी महाराज की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। 🙏🌷🙏

कोटि-कोटि नमन एवं हृदय से शुकराना।

नारी शक्ति केंद्रनारी सशक्तिकरणसिलाई प्रशिक्षणमहिला आत्मनिर्भरतारायपुरछत्तीसगढ़Women Empowerment CentreRaipurChhattisgarhSewing training for womenSelf Awakening Mission