Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
जीवन

Raksha Bandhan Ki SubhKamayein|

3 सितंबर 20231 मिनट में पढ़ें
https://www.youtube.com/live/qY5KRWvtFt4?si=D-FXEfjL3fPk94D9

आप सभी को रक्षाबंधन पर्व की ढेरों प्यारी भारी शुभकामनाएं 🙏भाई–बहन का ये पवित्र रिश्ता जो हमारे सनातन धर्म में है और कहीं नहीं है। हर रिश्ते को परमात्मा से जोड़ने वाला और उसकी याद दिलाने वाली इस भारतीय संस्कृति को नमन हैं। आज हर बहन की रक्षा के लिए भाई संकल्प लेता है और बहन उसके साए में खुद को सुरक्षित महसूस करती है। और एक गुरूमुख के लिए जहां सांसारिक रिश्ते झूठे हो जाते हैं, वहां भी गुरु माता–पिता, भाई बनकर हांथ थाम लेते हैं, और रिश्ता निभाते हैं। तो क्यों ना अपने सच्चे रक्षक को याद करें आज जो हमारी सांसारिक और आत्मिक हर तरह से रक्षा करते हैं–
हम निर्बल अति दिन हैं, तुम समरथ बलवान, सब विधि मम रक्षा करो दिन बंधु भगवान 🙏🙏🙇‍♀️🙇‍♀️

और असली रक्षक हमारे सतगुरु महाराज जी हैं, हर पल हमारे साथ, हमारी उम्मीदों से ज्यादा जाने कब कौन से कांटे हटा देते हैं, पता ही नही चलता, उसकी दया अनंत है। और आज का दिन महिलाओं और बेटियों को याद दिलाने का दिन भी है कि हम स्वयं इतने समर्थ हैं कि अपनी रक्षा का जिम्मा उठा सकते हैं। हम कमजोर नही सशक्त बनें और अपने ताकत को पहचाने। कोई हमारी इच्छा के विरुद्ध हमारे साथ आचरण नही कर सकता, समय आए तो दुराचारियों को जलाने की सामर्थ्य भी रखना है। बिलकुल किसी के भरोसे नहीं रहना है कि कोई आयेगा और हमे बचाएगा, नही बिल्कुल नही, अपनी ताकत खुद बने हम आज के दिन यह संकल्प लें और यह पर्व मनाएं।🙏🌹💞

जीवन में और पढ़ें

सारे लेख

ओडिशा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में Self Awakening Mission का Student Development Program, 57 लोगों की सहभागिता

ओडिशा, 2 अक्टूबर 2026: Self Awakening Mission की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल में students और staff के लिए एक Student Development and Positive Affirmations Program आयोजित किया गया। Programme में 48 students और 9…

11 अक्टूबर 20264 मिनट

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में ‘स्माइलिंग योगी’ सत्र, महिलाओं को सकारात्मक जीवन और शुक्राना का संदेश

बहादुरपुर नारी ऊर्जा केंद्र में Smiling Yogi Session, महिलाओं के आत्मविकास और सकारात्मक सोच पर जोर बहादुरपुर, 9 अगस्त 2026: महिलाओं के आत्मविकास, सकारात्मक सोच और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Self…

14 अगस्त 20266 मिनट

Rashte kabhi khatm nahi hote (Motivational Story)

​हिमाचल के एक छोटे से गाँव में रहने वाले विक्रम का बचपन से एक ही सपना था—दुनिया की

8 जुलाई 20263 मिनट