Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Satguru Ji Ki Mahima

31 जनवरी 20242 मिनट में पढ़ें
https://youtu.be/cxDYk719mEI?si=DxG8NGV3s9JBD5CS

कैसे हमारे सतगुरु की कृपा सदा हमारे साथ रहती है❔
जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर हमने कई बार सोचा है बस यही चाहिए ,और अगले ही पल हम अपना फैसला बदल लेते हैं।
गुरु की कृपा जीवन का प्लान पूरा करने के लिए तैयार की गई है। हम जो जीवन का एक टुकड़ा है उस जीवन के प्लान को पूरा करना जीवन को इसकी संपूर्णता तक लाना ।
ना कि आपके तत्काल इच्छा को पूरा करना कि आप लंबी छुट्टी पर जाना चाहते हैं, गुरुदेव आप मेरी मदद क्यों नहीं कर रहे हैं, यह उसके लिए नहीं होती है।
गुरु का जीवन में होना विशेष मायने रखता है । गुरु हमारे दुर्गुणों को हटाता है । गुरु के बिना हमारा जीवन अंधकारमय होता है । अँधेरे में जैसे हम कोई चीज टटोलते हैं, नहीं मिलती है ,वैसे गुरु के बिना टटोलने वाली जिन्दगी बन जाती है जहाँ कुछ भी मिलने वाला नहीं है।


गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं । हमें जीवन जीने का सहीं रास्ता बताते है जिस रास्ते पर चलकर जीवन को संवारा जा सकता है। एक नई ऊँचाई को छुआ जा सकता है। माता पिता तो हर किसी को होते हैं, लेकिन गुरू का होना जीवन का मार्ग बदलने की तरह होता है।
गुरु एक तेज है, जिनके आते ही सारे संशय के अंधकार मिट हो जाते हैं।
गुरु वो मृदंग है, जिसके बजते ही अनाहद नाद सुनना प्रारम्भ हो जाता है।
गुरु वो ज्ञान है, जिसके मिलते ही भय समाप्त हो जाता है।
गुरु वो दीक्षा है, जो सही मायने में मिलती है तो भव सागर पार हो जाते हैं।
गुरु वो नदी है, जो निरन्तर हमारे प्राणों से बहती है।
गुरु वह सत् चित् आनन्द है, जो हमें हमारी पहचान देता है। गुरु वो बांसुरी है, जिसके बजते ही मन और शरीर आनन्द अनुभव करता है।
बोलो जयकारा बोल मेरे गुरु महाराज की जय 🙇🏻‍♀️

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट