Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

[Satguru ki Kripa Se Sahaj Samadhi ki Awastha ho jati hai Aasaan]

5 अक्टूबर 20252 मिनट में पढ़ें

सतगुरु की कृपा से सहज समाधि की अवस्था हो जाती है आसान🙏🏻🌹

🌹भजन तेल की धार ,साधना निर्मल साधी🌹

🌹जिस प्रकार तेल की अविरल धारा बिना टूटे बहती है,उसी प्रकार ध्यान की उच्चतम अवस्था तक पहुंचने के लिए नाम की धारा को अविरल बहना होता है🌹

🌺 “धुन आने सो गगन की, भया परम सुख पाय।
पलटू सतगुरु मिल गए, अमर पुरुष लखाय॥
” 🌺

जब आत्मा को सतगुरु की शरण मिलती है, तभी भीतर गगन की अनहद धुन सुनाई देती है और जीव परम आनंद से भर उठता है। यह सुख सांसारिक नहीं, यह तो अमर और अविनाशी है।🙏🏻🌹

✨ हमारे परम प्यारे श्री परमहंस गुरुदेव की कृपा से जीवन का अंधकार मिट जाता है और आत्मा दिव्य प्रकाश में नहा जाती है।

उनके प्रेम की एक बूँद जीव के भीतर अमृत सागर उमड़ा देती है।🧘🏻🧘🏻🧘🏻

File:202{Dhun Jo Aane Gagan Ki}
Time:33:20

🌼🌸मेरे गुरुदेव की कृपा दृष्टि मात्र से जन्म-जन्मांतर का भार उतर जाता है और जीव परमात्मा की ओर उड़ने लगता है।

🌼🌸उनकी कृपा से ही परम शून्यता और भीतर का नाद सुनाई देने लगता है,हमें जरूरत है हमारे गुरुदेव की कृपा के पात्र बनें!

🌼🌸 प्रेम और भक्ति का अमृत :श्री परमहंस गुरुदेव से प्रेम करना ही सच्चा प्रेम है, क्योंकि उनका स्नेह अनंत और अडिग है। उनके चरणों की भक्ति में डूबकर ही आत्मा शांति, आनंद और परम उद्देश्य को पाती है,और उस अवस्था यानी सहज समाधि को प्राप्त किया जा सकता है।

🌹जब हम सच्चे मन से सतगुरु की भक्ति करते हैं,उनके दिए नाम का जाप करते हैं तो हृदय प्रेम-भक्ति से भीग जाता है, तब भीतर से ऐसी मधुर ध्वनि उठती है जो जीव को अमर पुरुष तक पहुँचा देती है।

🌼 हमारे श्री परमहंस गुरुदेव ही वह दया-सिन्धु हैं जिनकी शरण पाकर आत्मा अपने असली घर लौट जाती है।
🌼🌸 अतः सच्चा जीवन यही है कि हम अपने गुरुदेव से गहरा प्रेम करें, उनकी अमृतमयी भक्ति में लीन हों और उनकी असीम कृपा पर पूर्ण विश्वास रखें।

यही मार्ग है अमर सुख और परमात्मा तक पहुँचने का। 🌺

बोलो जयकारा बोल मेरे श्री गुरु महाराज की जय 🙇‍♀️🙇‍♀️🙇‍♀️

Guru MantraOm Shri Paramhansay NamahSanjiv Malik gurudev nameSatsangself awakening missionSelf Awakening Mission Guru BhaktiShri Paramhans Satguru jiध्यान और साधना (Meditation and Sadhana)

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट