Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

सच्चा गुरु कौन है?

13 जुलाई 20231 मिनट में पढ़ें

https://youtu.be/46TV5FjLxEw
⚜️🪔⚜️🪔⚜️🪔⚜️🪔


सच्चा गुरु वो नहीं, जो कहे कि वो ही तुम्हें ईश्वर से मिलाएगा या तुम्हारे घर की चौखट तक एक दिन ईश्वर को लेकर आएगा।
सच्चा गुरु तो वो है जो तुम्हारे अन्दर ईश्वर से मिलने की लालसा जगाएगा, ईश्वर कभी मिले चाहे ना मिले लेकिन उस पथ पर चलते रहने में असल मौज का अनुभव कराएगा।
ईश्वर को स्वयं से अभिन्न मानकर प्रेम से उसे पुकारना सिखाएगा ईश्वर से जुड़ी हर आशा, अपेक्षा और प्रतीक्षा में भी सुख एवं आनंद की अनुभूति कराएगा।
राजी उसी में है, जिसमें तेरी रज़ा है, जैसे तू रखें उसमें मजा हैं ।
"सिमरन"ऐसा हो, जिन्दगी नूर हो जाए, सेवा ऐसी हो, सब मुश्किल दूर हो जाए, फरीयाद ऐसी कि सतगुरू दर्शन देने के लिए मजबूर हो जाए।
मेरी एक बात मान लेना
तेरे दर पर आकर कही ना
जाऊँ कुछ इस तरह मुझे अपनी चौखट से बांध लेना, माना मेरे कर्म इतने अच्छे नही गुनाहगार मान कर ही सही बस मेरा हाथ थाम लेना।
जब छोड़ चलूँ इस जग को तो होंठो पे,नाम तुम्हारा हो।
फिर चाहे स्वर्ग मिले या नरक पर हृदय में
वास तुम्हारा हो🙏🏻
मेरे तन हो तेरे नाम कि चादर जब जहाँ प्राण
निकले इस तन से वो
"अनामी शहर तुम्हारा हो"
छुटेंगें रिश्ते इस संसार के पर वहां तक का
साथ तुम्हारा हो…
फिर न डालना झूठे संसार में हे "परमहंस प्यारे "🙇🏻‍♀️
रखना सिर्फ वहां जहाँ होता
सिमरन तुम्हारा हो🤲🤲
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
सेल्फ अवेकनिंग मिशन
शालिनी शाही

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट