Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

सिमरन ध्यान एक साथ कैसे करें ?

13 जुलाई 20232 मिनट में पढ़ें

https://youtu.be/Mi3ofXapRuA


🙇🏼‍♀️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️⚜️🙇🏻‍♀️
सिमरन ही हमें ज़िन्दगी में आनेवाले झटकों से बचाता है सिमरन से ही हम मन के हमलों से अपना बचाव कर सकते हैं हम केवल सिमरन द्वारा ही अपने मन की दिशा बदलकर इसे फिर से एकाग्र कर सकते हैं…..
बोलो जयकारा बोल मेरे श्री गुरु महाराज की जय श्री परमहंस दयाल दादा गुरुदेव जी महाराज की जय किसी भक्तयानि को पंचम पातशाह श्री सदगुरुदेव भगवान जी के वचन हुए हैं कि सिमरन करो भले थोड़ा थोड़ा करो लेकिन करते रहो कछुए की चाल भी चलोगे तो अपनी मंजिल पर पहुंच जाओगे धीरे-धीरे एक दिन 🙏अगर खरगोश की तरह सो गए तो फिर अपनी मंजिल पर नहीं पहुंच पाओगे कि खरगोश कहता था कि मैं जल्दी पहुंच जाऊंगा और वह सो गया लेकिन कछुआ सोया नहीं और वह धीरे धीरे चलता रहा और अपनी मंजिल पर पहुंच गया इसी प्रकार अगर थोड़ा-थोड़ा भी सिमरन करते रहोगे प्रभु को समय देते रहोगे तो अपनी मंजिल पर पहुंच जाओगे इसलिए सुमिरन से जुड़े रहो क्योंकि काल और माया का चक्कर हर एक के सिर पर मंडरा रहा है और आगे आने वाला समय बहुत ही नाजुक आ रहा है इसलिए सिमरन से हर पल जुड़े रहो
सिमरन 🙇🏻‍♀️


🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔
गुरु के नाम के सिमरन से ही संसार के ख्याल दुर होते हैं सिमरन और ध्यान से ही प्रभु-परमात्मा की अमृत और दया-मेहर की वर्षा होने लगती है और हमें यह प्रतीत होने लगता है कि वह मालिक हमारे अंग-संग है सिमरन ही सब रोगों का इलाज है यह आत्मा का भोजन है सिमरन में जब अनहद शब्द की झँकार बजती है जो आत्मा को खींचकर पवित्र मंण्डलों में ले जाती है सतगुरु के शब्द को सुनते ही हमें परमात्मा के नामरूपी पंखों का सहारा मिल जाता है…….
हमें चाहे लाखों खुशियाँ मिली हों और चाहे हमने कितनी ही मिठाइयां चखी हों
लेकिन सतगुरु जी के दर्शनों की जो ख़ुशी है उसका एहसास और उस ख़ुशी के आंसुओं की मिठास इस संसार में कहीं और नहीं मिल सकती।

जय सच्चिदानंद जी🙏🏼

शालिनी साहि

# सेल्फ अवेकनिंग मिशन

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट