Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

Situation Ke Anusar Khud Ko Badal Lena Kitna Sahi Hota Hai?

19 दिसंबर 20231 मिनट में पढ़ें

समझ और विवेक के साथ परिस्थितियों के अनुसार खुद को थोड़ा बदल लेना सही होता है।

परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं होती। परिस्थितियां बदलती रहती है। प्रकृति परिवर्तनशील है, और इस कारण हमारे बाह्य जीवन में, हमारे भौतिक जीवन में बदलाव आते रहते हैं।

हर परिस्थिति अलग होती है और उस परिस्थिति में विवेक विचार से, समझ से काम लिया जाता है। जब हमारा विवेकी मन कहता है कि यहां बदलाव लाना जरूरी हैं तो बदले, समझ और विवेक के साथ बदलने में कोई हर्ज नहीं।

मनुष्य का परिस्थिति के अनुसार वर्तन रखना उसकी समझदारी है। परिस्थिति के अनुसार स्वभाव में, व्यवहार में थोड़ा बहुत बदल करना सही होता है।

परिस्थितियों के हिसाब से जो हमें अनुकूल हो, जो हमारे हित में हो, परिस्थिति को बदलने से हमारे जीवन में अगर शांति स्थापित होती हो, हमें जीवन जीने में आसानी होती हो तो बदले, ऐसा बदलने में क्या हर्ज है।

अपने विवेक विचार से परिस्थितियों के अनुसार अपने जीवन में बदलाव लाना कोई ग़लत नहीं है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है, परमात्मा का नहीं। बाहर से भले सबकुछ बदलता है, परिस्थितियां बदलती है, मौसम बदलता है पर मनुष्य भीतर से बिल्कुल स्थिर और शांत होना चाहिए।
धन्यवाद!

अगर आपको उत्तर पसंद आया हो तो अपवोट आवश्य करें।

Sanjiv Malik.
Life coach, Motivational Speaker, writer, Spiritual Advisior & Hypnotherapist.

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट