Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

STRUGGLE-Jeevan Ki Kathin Paristhiti Me Hamein Kya Karna Chahiye?

20 दिसंबर 20231 मिनट में पढ़ें

परिस्थितियां कभी भी एक जैसी नहीं रहतीं। परिस्थितियां आतीं और चली भी जाती है। और जीवन है तो परिस्थितियां तो आती रहेंगी। मनुष्य जीवन सुख और दुःख का, अनुकूलता और प्रतिकुलता का सम्मिश्रण है।
तो जब जीवन में कठिन परिस्थितियां आयें तों घबराए नहीं, हिम्मत से काम लें, धैर्य रखें। कठिन परिस्थितियों में धैर्य से, सारा-सार विवेक-विचार और समझ से काम लें।

https://youtu.be/x67bo0V3ykc

हमारी, हमारे क्षमताओं और समझ की, हमारे भीतर के कौशल की, हमारे भीतर के साहस और सहनशीलता की असली परख कठिन परिस्थितियों में ही होती है।
जब कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़े तो घबराएं नहीं। अपनी गहरी समझ से उस परिस्थिति का मूल कारण जानें और फिर अपने विवेक से उसका हल ढूंढ़ने का प्रयास करें।

कठिन परिस्थितियों में सही डिसीजन लेने के लिए एक शांत मन का होना आवश्यक है। अपने दिमाग का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। क्योंकि एक शांत मन ही समस्या का हल ढूंढ़ता है, और एक संतुलित व्यक्ति ही हर परिस्थिति का आसानी से सामना कर सकता है।

और इसलिए मनुष्य को जीवन में ध्यान-धारणा और मेडिटेशन की आदत डालना चाहिए। जीवन में सदगुरु चाहिए। जिनके जीवन में सदगुरु होते हैं वे सदगुरु प्रदत्त ज्ञान विवेक-विचार से हर परिस्थिति को आसानी से पार कर जाते हैं।

कठिन परिस्थितियों में अगर हम घबरा जाते हैं, उनसे भागना चाहते हैं, तब परिस्थितियां और भी बिगड़ जातीं हैं। ऐसी स्थिति में धैर्य, साहस, समझ और सहनशीलता काम आती है। एक विवेकशील व्यक्ति कठीन परिस्थितियों से घबराता नहीं, उनका डटकर सामना करता है।

परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो, अगर हम डटकर सामना करते है तो हम एक मजबूत इंसान बनते जाते हैं। जैसे पत्थर को छन्नीहातोडे से छांटकर मुर्ती तैयार की जाती है, ठीक वैसे ही कठिन परिस्थितियां मनुष्य को मजबूत, महान और एक सफल इंसान बनाती है।
धन्यवाद!

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट