Self Awakening Missionआत्म जागृति मिशन खोजें
भक्ति

भगवान राम कहां बसते हैं? श्री राम की दिव्य कृपा को कैसे प्राप्त करें?

13 मई 20232 मिनट में पढ़ें
https://youtu.be/H0e-at0sPFw

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

🌹हे मेरे सतगुरु! हर युग में लिया है तूने अवतार। प्रभु! राम अवतार भी तुम ही हो।🌹

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

नाम राम को अंक है सब साधन हैं सून।
अंक गएँ कछु हाथ नहिं अंक रहें दस गून ॥

🌹राम-नाम की महिमा का वर्णन करते हुए तुलसीदास कहते हैं कि इस संसार में केवल श्रीराम का नाम ही अंक है, उसके अतिरिक्त शेष सब शून्य है। अंक के न रहने पर कुछ प्राप्त नहीं होता, परंतु शून्य के पहले अंक के आने पर वह दस गुना हो जाता है अर्थात् राम-नाम का जाप करते ही साधन दस गुना लाभ देने वाले हो जाते हैं।🌹

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

मैनें केवल राम चुना, वह भी आठों याम चुना,
शीतल सुंदर सुखदाई, अखिल लोक विश्राम चुना,
नाम जन्म से चला चली तक, सत्य एक रहा जगत में,
भव दुःख भंजन जन हित रंजन, तुलसी मानस धाम चुना।
सबहिं नचावत राम गुसाईं
तुलसी के मंगलकारी मानस में बसते हैं राम,
भव दुःख भंजन जन हित टीवी
सुंदर शीतल सुखदायक, अखिल लोक दायक विश्राम,
पद रज कण स्पर्श मिलें तो पाहन में भी पड़ते प्राण।

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

वशिष्ठ यज्ञ हवनों में बसते, वेद ऋचा श्रवणों में बसते,
महलों में दशरथ के बसते, कौशल्या की गोद में बसते,
विदेह राज की देह में बसते, सीता जी के स्नेह में बसते,
केवट की नैया में बसते, गौशाला गैया में बसते,
शबरी के बेरों में बसते, गोद जटायु गिद्ध में बसते,
रामेश्वर महादेव में बसते, विभीषण विद्वेष में बसते,
नाभि के अमृत में बसते, अग्नि बाण के विष में बसते,
रामायण की छांव में बसते, देवाल य हर गांव में बसते,
हनुमान के देह में बसते, हर प्राणी के नेह में बसते,
ईश तत्व सर्वत्र विराजे अविरल नूतन राजा राम,
तुलसी के मंगलकारी मानस में बसते हैं राम।

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

नाम राम को कलपतरु कलि कल्यान निवासु।
जो सुमिरत भयो माँग तें तुलसी तुलसीदासु।।

🌹कलियुग में केवल राम-नाम ही ऐसा कल्पवृक्ष है, जो मनोवांछित फल प्रदान करनेवाला तथा परम कल्याणकारी है। इसका सुमिरन करने से तुलसी भाँग से बदलकर तुलसी के समान हो गए हैं अर्थात् काम, क्रोध, मोह, लोभ आदि विषय-विकारों से मुक्त होकर पवित्र, निर्दोष और ईश्वर के प्रिय हो गए हैं।🌹

🌼🌼🌼🌼🌼🌼🌼

शालिनी साही
सेल्फ अवेकनिंग मिशन

Where does Lord Rama reside? How to get the divine favor of Shri Ram?भगवान राम कहां बसते हैं? श्री राम की दिव्य कृपया को कैसे प्राप्त करें?तुलसीदास द्वारा श्री राम का वर्णनश्री राम कहां बसते हैं?श्रीराम से कैसे जुड़े?श्रीराम पर आधारित कविताश्री राम की कृपा को कैसे प्राप्त करें?तुलसी के श्री राम कहां बसते हैं?श्री राम कौन थे?Description of Shri Ram by TulsidasPoetry based on Shri RamWhere does Shri Ram reside?

भक्ति में और पढ़ें

सारे लेख

Satguru ki kripa aur Naam Jaap

🙏🏻 ॐ श्री परमहंसाय नमः🙏🏻 ✨ ॥ सतगुरु की कृपा और नाम-जप ॥ ✨ 🌿🍁सतगुरु की कृपा जीवन

11 अक्टूबर 20262 मिनट

श्री सच्चिदानंद धाम में शताब्दी जन्मोत्सव: नवीन मंदिर, 500-सीटर Meditation Hall और गौशाला का उद्घाटन

चांदपुर गाँव, 19–20 सितंबर 2026: श्री सच्चिदानंद धाम में श्री परमहंस सद्गुरु देव दाता दीनदयाल जी महाराज के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर दो दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। देश-विदेश के विभिन्न स्थानों से आए लगभग…

11 अक्टूबर 20265 मिनट

शारदीय नवरात्रि 2026: तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और आध्यात्मिक महत्व

ॐ श्री परमहंसाय नमः जय माता दी शारदीय नवरात्रि भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है। यह समय केवल पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन,…

11 अक्टूबर 20263 मिनट