🌿 चितवन (नेपाल) में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा अभियान (29 जून – 30 जून, 2026)🌿
श्री गुरु महाराज जी की असीम कृपा एवं श्री संजीव मलिक जी की प्रेरणा से आत्म जागृति मिशन नेपाल द्वारा चितवन में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अभियान में KMC हॉस्पिटल, काठमांडू के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय, दंत, त्वचा, स्त्री रोग, हड्डी, ईएनटी, ईसीजी, लैब जाँच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएँ एवं निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान कीं।
पहले दिन 900+ तथा दूसरे दिन दूरस्थ चेपांग बस्ती में 300+ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। इस प्रकार 1,200 से अधिक लोगों ने इस सेवा का लाभ प्राप्त किया।
इस सेवा अभियान की सफलता में सुनीता लामा जी, मदन श्रेष्ठ जी, सुधा खंडेल जी, KMC हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम, सभी स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह सेवा अभियान मानवता, करुणा और निस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है।
🙏 जय सच्चिदानंद जी
🌺 ॐ श्री परमहंसाय नमः 🌺

