हम क्यों जी रहे है, क्या वास्तव में जीवन का कोई उद्देश, जीने का अर्थ होता है?

हम जी रहे हैं क्योंकि हम मनुष्य शरीर लेकर यहां धरती पर एक बहुत बडे उद्देश्य के साथ आए हुए हैं।
हम मनुष्य यहां अकारण नहीं है। हमारा मनुष्य शरीर हमारे लिए एक सुअवसर है। इसके पहले हमने अनेकों दुःख यातनाएं सहीं और तब कहीं हमे इस मनुष्य देह की, इस सुअवसर की प्राप्ति हुई है।

अब हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है, हम यहां क्यों आएं हैं? मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य क्या है ? मनुष्य जीवन का महत्व क्या है? का सटीक उत्तर ढुंढना, अपने मे जागना। मनुष्य जीवन रुपी सुअवसर का लाभ उठाना और सब दुःख-दर्दों से, अवागमन के दुःखों से छुटकारा पाना।

अध्यात्म त्याग नहीं है, विवेक है।
हमारा जीवन उद्देश्य है, मनुष्य जीवन में आकर मनुष्यों जैसा व्यवहार करना, विवेक विचार से जीवन जीना। होश में आकर, अपने स्वयं में जागकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना, अपने मैं कौन हूं को जानना, और हर हाल में हमारे इस लक्ष्य को पूरा करना।


धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *