


🙇 श्रीसदगुरु चरण कमलेभ्यो नमः🎊🎊
🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔
🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈
बोलो जयकारा बोल मेरे
श्री गुरुमहाराज की जय
मेरे परमहंस प्यारे को जन्मदिन की हार्दिक मुबारकबाद🎂🎂🎂🎂
प्रेमभरी जय सच्चिदानन्द गुरुमुख प्रेमियों🙏🏻
प्रकृति के नियमानुसार इन्सान जो चीज मांगता है , वह उसे मिलती है। माँग तो उसकी बिल्कुल सही है परन्तु जिस मार्ग को उसने अपनाया है वह दुखदायी है तो सुख क्योंकर प्राप्त हो। प्यासा मनुष्य चाहे कि मेरी प्यास भी बुझ जाये और पानी की जगह आग के समीप बैठे तो प्यास क्योंकर बुझेगी? आग की तासीर गर्मी है, वह प्यास न बुझा पाएगी। यही सिद्धांत व नियम अटल है। इच्छा तो सुख की है परन्तु मिलता दुख है तो स्पष्ट है कि सुख का मार्ग सही नहीं है। जिस साधन से सुख पाना चाहता है वह साधन गलत है।।
महापुरुषों ने अपने अनुभवों से सच्चे सुख व शान्ति को प्राप्त करने का जो साधन व नियम बतला दिया है उस नियम में परिवर्तन नहीं हो सकता। वे नियम अटल हैं। यदि इन्सान गम, चिन्ता एवं फिक्र की बीमारी को दूर करना चाहता है तो सत्पुरुषों के आदेशानुसार नियम अपनाने से ही सुखी होगा।।
बोलो जयकारा बोल मेरे श्री गुरुमहाराज जी की जय जय जय!!!
नाम जिसके ह्रदय में बसता वही सच्चा धनवान है।
मनन करे जो वचनों पर वह ही परम विद्वान है।।
हित्त चित्त से करे चाकरी सो ही पुरुष प्रधान है।
सजदे में उसके आ झुकता सारा कुल जहान है।।
🎂 पल-पल छिन-छिन ,🍨
🍫 जो उपदेश आपने दिया
बिरथा न जाये एक श्वांस भी,
🏵️🏵️ 🏵️🏵️🏵️🏵️🏵️
सदगुरु के सेवक को ऐसा आचरण करना चाहिये जो साधारण लोगों के लिए प्रमाण बन जाये और स्वतः उनके मुख से निकले कि धन्य हैं इनके सदगुरु जिनसे इसे आत्मिक शान्ति प्राप्ति हुई है।।
सदगुरु के सेवक को मन और इंद्रियों के अधीन नहीं रहना चाहिये। परीक्षा के समय तो और भी अधिक सतर्क रहे। यदि कोई कटु या कर्कश बोलता है तो उसके साथ भी उसको वैसा नहीं बोलना चाहिये, नहीं तो सत्संगी और साधारण मनुष्य में क्या अन्तर हुआ।।
ऐ गुरुमुख ! तुमसे यदि कोई अनुचित व्यवहार करे तो तुम क्रोधित न होवो। सदगुरु का ध्यान करो और उनके वचन याद करो।।
बुरे से बुराई न करो अपितु बुराई सोचो भी न। इस साधन को अपनाने से तुम भी बुराइयों से बच जाओगे और धीरे-धीरे बुरों को भी भला बना लोगे।।
तुम यद्यपि पूर्ण सदगुरु के सेवक हो फिर भी आज्ञा माने बिना कृपा उपलब्ध नहीं होगी और कृपा बिना निस्तार नहीं होगा।।
🙏🏻💞 जय सच्चिदानन्द जी💞🙏🏻
🪔 प्रेम सहित बोलो जयकारा बोल मेरे श्री 🎈
गुरुमहाराज जी की जय जय जय!!!🎈
कोटि कोटि शुकराना प्रभु
🎊🎂🎊🏵️🎂🎊🏵️🎂
शालिनी साही
सेल्फ अवेकनिंग मिशन